फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tractor-trly ke neeche dabkar kisan ki maut

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत 

Sun, 30 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
tractor-trly ke neeche dabkar kisan ki maut
किसान की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेजा। 

गांव पट्टी बावली निवासी किसान रविंद्र (38) पुत्र हरिकिशन गोपी शुक्रवार की शाम मलकपुर चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर गया था।

मिल में गन्ना डालने के बाद वह रात्रि में गांव वापिस आ रहा था। इसी दौरान अचानक नीलगाय ट्रैक्टर के सामने आ गई, जिससे वह संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद उसकी पत्नी प्रीति और परिजनों में कोहराम मचा था। मृतक को दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed