{"_id":"6338873df15d405db55a09df","slug":"total-resolution-day-one-complaint-out-of-81-resolved-baraut-news-mrt6077923107","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 81 में से एक शिकायत का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 81 में से एक शिकायत का निस्तारण
विज्ञापन
बड़ौत। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी ने जनसमस्याएं सुनीं। 81 शिकायतों में से केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी नीरज जादौन, एसडीएम सुभाष सिंह, एसई रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार प्रिय गर्ग ने कहा कि पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए। जब तक शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाए, तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा। 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उधर, खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 24 में से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, सीओ विजय चौधरी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।