फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Torn hurts, relief from rain

आंधी से टूटी आफत, बारिश से मिली राहत

Fri, 29 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Torn hurts, relief from rain
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। बृहस्पतिवार रात मौसम बदल गया। बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। पारा भी छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। इससे काफी राहत मिली है, लेकिन आंधी से आम की बागवानी प्रभावित हुई है। आम का फल इन दिनों बागों में पकने को तैयार है। ऐसे में फल वजनदार है। तेज हवाओं से आम टूट कर जमीन पर गिर गया। देर रात आंधी से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देहात क्षेत्र के लौहड्डा, वाजिदपुर, बिजरौली, कोताना, मलकपुर, बावली, गुराना, हिलवाड़ी, बड़का सहित कई क्षेत्रों में आपूर्ति रात भर बाधित हुई। एडीओ कृषि रक्षा नरेश कुमार का कहना है कि इन दिनों खेतों को सिंचाई की जरूरत है, बारिश से नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

आम की फसल को पहुंचा नुकसान
बड़ौत। बिजरौल गांव के बागवान महावीर का कहना है कि तेज आंधी से आम के पेड़ों से फल टूटकर नीचे गिर गया। बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि इन दिनों फल पूरी तरह पकने को तैयार है। ऐसे में तेज हवाओं से फल डाली से टूटकर नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन

तेज आंधी और तूफान से पेड़ गिरे
रमाला। बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। किशनपुर बराल, सूप, कासिमपुर खेड़ी, बासौली, कंडेरा, जिवाना-जिवानी, अशफराबाद थल, गुंगाखेड़ी गांवों की लाइनों में फाल्ट हो गया। इन गांवों में पूरी रात सप्लाई बाधित रही। शुक्रवार की सुबह ऊर्जा निगम के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। दोपहर बाद क्षेत्र में सप्लाई शुरू हो पाई। कई जगह मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत गिरने से लाखों का सामान क्षतिग्रस्त
छपरौली। लूंब गांव में आंधी में मकान की छत गिरने से लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मनीष चौहान ने बताया कि लूंब गांव में अनुज पुत्र कृष्ण के मकान की छत आंधी की वजह से गिर गई। इससे कार, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, साइकिल, टेलीविजन के अलावा अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

आंधी में स्कूल की दीवार गिरी
दोघट। आंधी में झुंडपुर गांव स्थित कन्या विद्यालय के बरामदे की दीवार गिर गई। इसके अलावा क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ गिर गए और बिजली की लाइन में फाल्ट आने से विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। गर्मी में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed