फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Torch procession taken out against road construction company

सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Torch procession taken out against road construction company
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग का निर्माण करने वाली कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ कस्बे के दुकानदारों और मकान मालिकों में आक्रोश है। नागरिकों ने दूसरे दिन भी मशाल जुलूस निकालकर रोष व्यक्त किया। समस्या का समाधान न होने तक निर्माण कार्य शुरू न करने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में मेरठ-बागपत मार्ग तक नागरिकों ने दूसरे दिन भी मशाल जुलूस निकाला। दुकानदारों का कहना था कि हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी व ठेकेदार कस्बे में 13 मीटर पर निशानदेही कर निर्माण कार्य करना चाहते है। 13 मीटर की जद में करीब ढाई सौ दुकान व दो मंदिर आ रहे है। दुकानदार 10 मीटर पर हाईवे का निर्माण कराने की मांग कर रहे है। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। दुकानदारों ने समस्या का हल नहीं होने तक होगा निर्माण कार्य शुुरू न करने देने की चेतावनी दी। डॉ सुनील अग्रवाल, ताहिर खान, डॉ प्रदीप, राकेश, संजय कुमार, आलोक, नरेश, मुकेश, संजय, विकास, अश्वनी, सोनू, कय्यूम, सुरेंद्र, धर्मपाल, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed