फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Toll workers put drums and pots on the U-turn, dug pits on the canal track

टोल कर्मियों ने यू-टर्न पर लगाए ड्रम और गमले, नहर की पटरी पर खोदे गड्ढे

Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Toll workers put drums and pots on the U-turn, dug pits on the canal track
जिवाना टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने हाईवे पर लगाएं ड्रम - फोटो : BAGHPAT
वाहन चालकों को देना पड़ रहा अतिरिक्त टोल, किसानों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। जिवाना टोल प्लाजा के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास यू-टर्न को ड्रम और गमले लगाकर बंद कर दिया है। इससे वाहन चालकों को डबल टोल देना पड़ रहा है। इसके अलावा नहर की पटरी पर गड्ढे खोद दिए गए है, जिससे नहर की पटरी से जाने वाले वाहन चालकों को गन्ने की ढुलाई करने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने जल्द की नहर की पटरी के गड्ढे न भरवाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जिवाना टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने यू-टर्न पर ड्रम और गमले लगा दिए है। यूटर्न बंद होने से मार्ग से सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल प्लाजा पार कर यूटर्न लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें डबल भी टोल देना पड़ रहा है। बड़ौत और शामली जाने वाले वाहन चालक नहर की पटरी से निकल जाते थे। इस पटरी पर टोल कर्मियों ने गड्ढे खोद दिए हैं। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ नहर के आस-पास खेती करने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों को पटरी से गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली और बुग्गी गन्ना निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयपाल, राजपाल, ओमप्रकाश, मांगा, ओमकार, हरनाम आदि किसानों ने जल्दी ही नेशनल हाईवे से ड्रम न हटाने और पटरी के गड्ढे बंद न करने पर टोल प्लाजा पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चार माह पूर्व भी बंद कर दिया था यू-टर्न
टोल कर्मियों ने चार माह पूर्व भी यू-टर्न और नहर की पटरी को बंद कर दिया था। इससे किसानों और मार्ग से सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में टोल पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन किया था। सूचना पर डीएम भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली थी। इसके बाद यू-टर्न और पटरी को खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा का यूटर्न बंद करने और पटरी खोदने से वाहन चालकों के साथ-साथ किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जल्द समाधान नहीं करने पर आंदोलन -की चेतावनी दी है। - राजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed