{"_id":"602abf068ebc3ee9296faf2a","slug":"told-bjp-anti-farmer-baraut-news-mrt5254088186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को बताया जन व किसान विरोधी
बड़ौत। रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर सहित देहात क्षेत्र के गांवों में अभियान चलाकर रालोद की नीतियों से लोगों को रूबरू कराया और भाजपा सरकार को जन व किसान विरोधी बताया।
युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर व पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जौनमाना, ढिकाना, बावली, मलकपुर, किरठल व छपरौली मेें अभियान चलाया और लोगों को रालोद द्वारा कराएं गए कार्य गिनाएं। प्रमेंद्र तोमर ने बताया कि यह अभियान रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के जन्मोत्सव पर शुरू किया गया था। उन्होंनेे सर्वसमाज के युवाओं से ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ने की अपील की व जयंत चौधरी के साथ जुड़ने का आह्वान किया। पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार किसान, मजदूर विरोधी है। गन्ने का मूल्य पिछले तीन वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है, यह किसान विरोधी होने का प्रमाण है। कहा कि महंगाई चरम पर है। आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। कहा कि जनता रालोद की सरकार बनाने का काम करें तो महंगाई, भ्रष्टाचार आदि से लोगों को मुक्ति मिलेगी। अभियान में सिराज खान, योगेंद्र चेयरमैन, ओमवीर डायरेक्टर, श्याम सिंह, राहुल, मनीष, मोहित मास्टर, शकील, वाहिद पठान, साजिद, वाहिद, रहीस आदि शामिल रहे।