हर घर में बनाएं शौचालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल ने शिक्षा को रोजगारपरक बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा बिहार में शिक्षा का स्तर गुणवत्तापूर्ण नहीं था। इसके लिए उन्होंने यूजीसी के चेयरमैन डॉ. वेदप्रकाश को बुलाया और उनसे विचार किया और अब वे बिहार में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी आह्वान किया कि वे शिक्षा के प्रति गंभीर रहें।
इस अवसर पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि वे भी जनता वैदिक कॉलेज के छात्र रहे हैं और उन्होंने इसके विकास के लिए 1.70 करोड़ रुपये मानव संसाधन विकास मंत्रालय से स्वीकृत कराए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग की।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल ने जनता वैदिक माडर्न स्कूल के मेधावी छात्र आर्यन राणा, अविनाश, हिमांशु, हर्ष कुमार, भावना, विप्रा, नीलम, डोली व अन्य छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। पूनम कटारिया ने देश भक्ति और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप जलाकर किया।
संयोजक डॉ. आत्मराम तोमर ने विचार रखे। इसकी अध्यक्षता कर रहे जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने कॉलेज की प्रगति पढ़ी और कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। इस मौके पर राज्यपाल को जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, संयोजक डॉ. आत्मा राम तोमर ने शॉल और बुका देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा प्रबंधक योगेंद्र सोलंकी, देश खाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने भी राज्यपाल और सांसद को बुका देकर सम्मानित किया। संचालन बाबूराम प्रधान ने किया। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रविंद्र राठी, श्योदान सिंह आदि उपस्थित रहे।