{"_id":"5f5fac328ebc3e6d317ba862","slug":"tohfa-brand-baghpat-news-mrt5013338186","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब तोहफा को क्लीन चिट, ठेकों पर आज से शुरू होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब तोहफा को क्लीन चिट, ठेकों पर आज से शुरू होगी बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोहफा ब्रांड को क्लीन चिट, आज से फिर बिकेगी
बागपत। चमरावल और नौरोजपुर गुर्जर में जहरीली शराब से सात मौतें होने के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर आबकारी विभाग ने देशी शराब के ठेकों पर बिकने वाले तोहफा ब्रांड की बिक्री पर रोक लगा दी थी। जिलेभर से भेजे गए 70 नमूनों की जांच रिपोर्ट में तोहफा में किसी तरह की खामी नहीं मिली है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला से क्लीन चिट मिल जाने के बाद मंगलवार से फिर तोहफा की बिक्री शुरू हो जाएगी।
रोज 15 लाख की बिकती है देशी शराब
जिले में रोजाना करीब 15 लाख रुपये की देशी शराब की बिक्री होती है। प्रशासन की ओर से 74 ठेकों पर देशी शराब की बिक्री की अनुमति है।
84 लाख रुपये की शराब का स्टॉक
जिले में देशी शराब तोहफा के 1.20 लाख पव्वे स्टॉक में हैं। यानी करीब 84 लाख रुपये की शराब ठेकों पर है।