फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today, the village head assembly Gerenge

आज विधानसभा घेरेंगे ग्राम प्रधान

Mon, 26 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े ग्राम प्रधान लखनऊ के लिए  रवाना हो गए। संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा आठ माह बाद भी 14वां वित्त आयोग की धनराशि को खर्च करने की स्पष्ट गाइड लाइन न मिलने के कारण कार्य बंद हैं। गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। लखनऊ रवाना होने वालों में जिलाध्यक्ष रामपाल धामा इसमें हरेंद्र तोमर, मंजू, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजय कुमार, अंजू देवी, अृमता, अनु देवी मौजूद रही।

बड़ौत के  छछरपुर गांव में रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने समस्याओं पर मंथन किया। बाद में बड़ौत में बावली रोड पर पहुंचे और बस में बैठकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। सोमवार को प्रधान विधान सभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


 इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने की। संचालन संजीव ने किया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर ग्राम प्रधानों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। बैठक में ग्राम प्रधानों ने 14वें वित्त आयोग में लचीलापन, प्रधानों का मानदेय बीस हजार रुपये प्रतिमाह, प्रधानों की पेेंशन, दुघर्टना बीमा, शस्त्र लाइसेंस, प्रधानों द्वारा कार्य करने की         धनराशि 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख करने आदि 13 सूत्रीय मांगों पर विचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बड़ौत मेें बावली रोड पर एकत्र हुए और आज  (सोमवार) लखनऊ में विधान सभा को घेरने के लिए ब्लाक अध्यक्ष ममता और अनिल कुमार एडवोकेट के संयुक्त नेतृत्व में  रवाना हुए। इसमें ग्राम प्रधान के पति रणधीर, नीरज, प्रवेश त्यागी, हरपाल, तनवीर, राज कुमार त्यागी, अवनीश, रामे, ईश्वर, वीरेंद्र, बालेश्वर, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, राजू तोमर सिरसली, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर, संजय प्रधान, विकास, राजीव शामिल रहे।


बिनौली ब्लाक पर भी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमेें ग्राम प्रधानों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मंथन किया। बाद मेें सभी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  इसमें जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, मांगेराम प्रधान, शैलेंद्र ठाकुर, राजू तोमर सिरसली, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर, संजय प्रधान, विकास, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed