{"_id":"605b77958ebc3ef10744dea7","slug":"today-the-market-will-be-closed-crowds-gathered-for-shopping-baghpat-news-mrt531468041","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेगा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेगा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध, सब्जी की दुकानें व मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहेगा। बाजार बंद होने के कारण बुधवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में देर शाम तक लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। बाजार बंदी के दौरान दूध, सब्जी व दवाईयों की दुकानें खुली रहेंगी।
एसोसिएशन के महामंत्री संजय रुहेला ने बताया कि एसोसिएशन ने सरकार से लॉकडाउन के दौरान टैक्स से छूट, ब्याज माफ करने, किसानों की भांति व्यापारियों के क्रेडिट कार्ड, बिजली के बिलों को माफ करने की मांग को लेकर प्रत्येक माह की 25 तारीख को बाजार बंद करने की घोषणा की थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को नगर का बाजार बंद रखा जाएगा। बाजार बंदी के चलते बुधवार को खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दूध, सब्जी और दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। होली के त्योहार को देखते हुए बुधवार को नगर के कुछ व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद करने का विरोध भी किया है।