{"_id":"57d1b66d4f1c1be906319781","slug":"today-arrived-baghpat-hindon-resurrection-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बागपत पहुंचेगी हिंडन पुर्नजीवन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बागपत पहुंचेगी हिंडन पुर्नजीवन यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन पुर्नजीवन यात्रा शुक्रवार को बरनावा पहुंचेगी। जलपुरुष राजेंद्र सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जल को बचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तोगी ने बताया हिंडन पुर्नजीवन यात्रा को 27 जून को लखनऊ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रवाना किया था।
अब तक यह यात्रा शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में पहुंच चुकी है। बागपत में जलपुरुष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुक्रवार को पहुंच रही है। लाक्षागृह से बरनावा तक जल बचाओ रैली निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
यात्रा डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर आकर संपन्न होगी। यहां पर संगोष्ठी होगी। इसमें राजेंद्र सिंह के अलावा गांधी पीस फाउंडेशन के रमेश शर्मा, जन जल जोड़ो अभियान के संजय सिंह, डॉ पीके शर्मा और एएमए के नदीम खलील मुख्य रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन
डीएम ह्दय शंकर तिवारी भी मौजूद रहेंगे। राजेंद्र सिंह के सहयोगी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य हिंडन और जल बचाने की प्रेरणा देना है। लोगों को जागरूक किया जाएगा।