फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   To solve the problem of water, three tubewells will be installed, the problem of dirt and water logging will end.

पानी की समस्या दूर करने को तीन ट्यूबवेल लगेंगे, गंदगी व जलभराव की समस्या खत्म होगी

Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
To solve the problem of water, three tubewells will be installed, the problem of dirt and water logging will end.
बागपत नगर पालिका में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते चेयरमैन राजुद्दी? - फोटो : BAGHPAT
- अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में लोगों ने उठाई शहर की समस्याएं तो नगर पालिका चेयरमैन ने तुरंत की घोषणाएं
विज्ञापन

- गंदगी व दूषित पानी भरने की सबसे बड़ी समस्या, रास्तों में अवैध रूप से गेट लगाकर बंद करने के कारण भी लोग परेशान
- चेयरमैन व ईओ ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही उपकरण खरीदने की बात कही, पांडव रोड की हालत भी सुधरेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत नगर में गंदगी और गलियों में दूषित पानी जमा होने की विकराल समस्या है। पेयजल आपूर्ति की समस्या से भी लोग जूझ रहे है। इन सभी समस्याओं को शुक्रवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने उठाया। इसके साथ ही रास्तों में अवैध रूप से गेट लगाकर उनको बंद करने से होने वाली समस्या को भी उठाया गया। संवाद कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन और ईओ ललित आर्य ने समस्याओं को दूर करने के लिए कई घोषणाएं की तो कुछ के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।
शौकत मार्केट में गंदगी रहती है। नालियों तक की सफाई नहीं की जाती है। बाजार में अतिक्रमण की समस्या भी रहती है। इसका समाधान होना चाहिए। - नंदलाल डोगरा, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार एसोसिएशन
विज्ञापन

मेरठ रोड का जिस तरह से निर्माण चल रहा है, वहां के सुंदरीकरण के लिए दोनों तरफ टाइल्स लगने से बेहतर होगा। श्मशान घाट के रास्ते में बारिश होते ही कई फुट पानी भर जाता है। उसका समाधान होना चाहिए। - देवेंद्र आर्य, जिला संयोजक राष्ट्र वंदना मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में शौचालय बने है, लेकिन उनकी हालत काफी खराब है। उनकी सफाई नहीं की जाती है। इस तरह की चमरावल रोड पर शौचालयों की हालत खराब है। सड़कों पर सफाई नहीं की जाती है। श्मशान घाट के रास्ते पर मिट्टी डलवाकर पक्का बनवाया जाए। - जनक सिंह सोम, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति
--
शहर में सबसे ज्यादा पानी निकासी की समस्या है। आर्य नगर की गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है। इस कारण लोगों को दूषित पानी के बीच से निकलना पड़ता है। इस समस्या का निस्तारण कराया जाना चाहिए। - नीरज नैन, महामंत्री ईंट निर्माता समिति
--
शहर में अधिकतर गलियों में पशुओं को बांधा जाता है, जिससे वहां से निकलना मुश्किल होता है। इसके साथ ही अतिक्रमण की बड़ी समस्या है। इन समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। बंदर भी काफी हो गए है, उनको भी पकड़वाने की व्यवस्था हो। - नरेश शर्मा, शिक्षाविद्
शहर में सफाई नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है। कूड़ा खुले में पड़ा रहता है और उसका निस्तारण नहीं किया जाता है। इससे लोगों को सड़कों से निकलना दूभर रहता है। इसका समाधान होना चाहिए। - चरण सिंह खोखर, उपाध्यक्ष जिला भूतपूर्व सैनिक समिति
शहर में सफाई नहीं हो रही है। गलियों में कई जगह दूषित पानी भरा रहता है। इससे सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है। इन समस्याओं का समाधान कराया जाना जरूरी है। - ब्रह्मपाल सिंह रोहिला, सचिव वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति
शहर में कोई पार्क नहीं है, जिससे लोगों को सुबह व शाम को घूमने की समस्या है। पार्क बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा श्मशान घाट का रास्ता काफी खराब है, जिसको ठीक कराया जाना चाहिए। - राधेश्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष ब्राह्मण समाज
नगर में गंदगी की समस्या है तो जलभराव भी रहता है। सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। जहां-जहां कूड़ा रहता है, उन जगहों को देखकर वहां उसे समय पर उठवाया जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। - उदय सिंह चौहान, सदस्य गायत्री परिवार
--
शहर में कोर्ट रोड पर कूड़ेदान रखे हुए है और उनसे कूड़ा बाहर पड़ा रहता है। लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। मेरठ रोड पर गलियां भी नाले से नीचे हो गई है, जिससे पानी निकासी की समस्या है। उनको दोबारा बनवाया जाना चाहिए। - राजपाल शर्मा, संरक्षक वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति
--
शहर में पुराने कस्बे को जाने वाले रास्ते पर पुलिया टूटी हुई है। सफाई व्यवस्था भी बागपत में बिगड़ी है। इसके साथ ही लोगों ने गलियों में गेट लगाकर उनको बंद रखना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को उनसे निकलना मुश्किल है। - श्रीनिवास चौहान, समाजसेवी
इस समय सबसे बड़ी समस्या है कि कई कालोनियों में सार्वजनिक रास्तों में गेट लगवा दिए गए है और उनको दिनभर बंद रखा जाता है। जिससे लोगों को काफी दूर से निकलकर जाना पड़ता है। इससे शहर में अव्यवस्था फैल रही है, जिसका कोई समाधान करना चाहिए। - अजयपाल चौहान, नागरिक
--
शहर में जितनी भी नई कालोनी बनी है, उनमें समस्या काफी है। सिटी प्लाजा में जलभराव की समस्या है तो खड़ंजा तक नहीं लगवाया गया है। इस समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए। - विक्की चौधरी, महामंत्री उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि
--
शहर के पुराने कस्बे में गैस पाइप लाइन दबाई गई, जिससे काफी जगह इंटरलॉक ईंट उखाड़ी गई। गड्ढे हो गए है और उनको ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही पाइप लाइन तोड़ दी गई, जिनसे पानी निकलता रहता है। लाइटें भी नहीं लगवाई गई है। - अरविंद, एडवोकेट
--
सफाई व्यवस्था बेहतर करेंगे, अन्य समस्याओं का निस्तारण होगा: ईओ
नगर पालिका के ईओ ललित आर्य ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को सख्ती से दिशा निर्देश दिए जाएंगे तो सफाई व्यवस्था में जिन उपकरणों ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य की कमी है, उनको खरीदा जाएगा। तहसील के पास पार्क की मंजूरी हो चुकी है और उसके लिए बजट की व्यवस्था होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इनके अलावा भी जितनी समस्या है, उनका निस्तारण जल्द से जल्द होगा।

गंदगी, दूषित पानी भरने, पेयजल की समस्या जल्द दूर करेंगे: चेयरमैन
नगर पालिका के चेयरमैन राजुद्दीन ने कहा कि वह स्वीकार करते है कि सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है और इसको सुधारा जाएगा। इसके लिए सख्ती की जाएगी। जलभराव की समस्या भी दूर होगी और जिन गलियों में यह समस्या है, उनको बनवाया जाएगा। दो ट्यूबवेल पुराने कस्बे में लगवाए जाएंगे तो एक ट्यूबवेल पुरानी तहसील के पास लवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी नई कालोनी बनाई गई है, उनमें पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई और पेयजल तक की व्यवस्था नहीं है। कालोनी काटकर बिना मंजूरी के प्लाट बेच दिए जाते है। कोई सुविधा नहीं देने के कारण उसका खामियाजा वहां मकान बनाने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। इसके बाद भी जितना हो सकता है, वहां कार्य कराए जाते है। बाजार व पुराने कस्बे को जोड़ने वाले पांडव रोड भी टूट चुकी है, जिसको ठीक कराया जाएगा। श्मशान घाट के रास्ते को बनवाने के लिए इस्टीमेट तैयार हो चुका है, जिसको जल्द बनवाया जाएगा। सार्वजनिक गलियों में लगे गेट खुलवाए जाएंगे और कोई गेट नहीं खोलता है तो उनको उखड़वाया जाएगा।
यह भी समस्याएं लेकर पहुंचे
सतपाल सभासद, इकराम सभासद, अहसान सभासद, जाहिद सभासद, इरशाद उर्फ नन्ने सभासद, भूरा सभासद, सोमदत्त त्यागी, ब्रजमोहन गौतम, सर्वेश मिश्रा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed