फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tips for moving forward for volunteers

हिंदी के पेपर में बच्चों ने सुनाई अंग्रेजी वर्णमाला

Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tips for moving forward for volunteers
बागपत। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में शुक्रवार को बच्चों ने हिंदी के पेपर में शिक्षकों को अंग्रेजी की वर्णमाला सुनाई। लिखित परीक्षा में एक प्रश्न का अंग्रेजी में उत्तर दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 22 मार्च से वार्षिक परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को कक्षा तीसरी से पांचवीं कक्षा तक की सामाजिक विज्ञान, कक्षा छह से आठवीं तक की गणित व चित्रकला और कक्षा दो की हिंदी की परीक्षा थी। कक्षा दो के हिंदी के पेपर में दो प्रश्न अंग्रेजी के पूछे गए। प्रश्नपत्र में कुल 11 प्रश्न पूछेे गए और सभी प्रश्नों को हल करने की अनिवार्यता रही। लिखित परीक्षा में बच्चों से छह और मौखिक परीक्षा में पांच प्रश्न पूछे गए। लिखित परीक्षा में प्रश्न नंबर तीन में बच्चों से सेव, हाथी, आम और पतंग का नाम अंग्रेजी में लिखने और मौखिक परीक्षा के प्रश्न संख्या पांच में अंग्रेजी वर्णमाला सुनाओ पूछा गया। शुक्रवार को कक्षा दो बच्चों ने हिंदी के पेपर में शिक्षकों को अंग्रेजी की वर्णमाला सुनाने के अलावा प्रश्न संख्या तीन का उत्तर अंग्रेजी में दिया।
विज्ञापन

कक्षा दो में हिंदी और गणित का ही विषय है। हिंदी विषय में ही अंग्रेजी के चार चैप्टर है। इसलिए हिंदी के पेपर में अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए है। - कंपोजिट राजकुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक, विद्यालय मेहनवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed