Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tilak was applied to the sisters who were seeking initiation amidst auspicious songs

Baghpat News: मंगल गीतों के बीच हुआ दीक्षार्थी बहनों को तिलक

Tue, 14 Jan 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Tilak was applied to the sisters who were seeking initiation amidst auspicious songs
-दिगंबर जैन कॉलेज ए फील्ड में पंडाल लगाने में जुटे मजदूर
विज्ञापन

-मेहंदी, हल्दी की रस्म आज ऋषभदेव सभागार में आयोजित होगी
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की जैन स्थानक मंडी में सोमवार को दीक्षार्थी बहन वंशिका, वागीशा व समृद्धि को मंगल गीतों के बीच समाज के लोगों ने तिलक कर उनके संयम जीवन की कामना की। वहीं मेहंदी व हल्दी की रस्म में भाग लेने के लिए दीक्षार्थी बहनों के परिवारों के सदस्य भी पहुंच गए।
तिलकोत्सव में दीक्षार्थी बहनों को श्रीकृष्ण जैन, संतोष जैन, नीरज जैन, सीमा जैन, संजय जैन, बरखा जैन, सार्थक जैन, ऋतु जैन, शशांक जैन, निहारिका जैन, नमन जैन, प्रिया जैन, अतिशय जैन आदि ने तिलक किया। इस दौरान विशाल मुनि महाराज ने कहा कि संयम जीवन में बहुत शांति मिलती है। तप और त्याग आसानी से नहीं किया जाता है। स्थानकवासी जैन संत त्याग एवं साधना का जीवन जीते हैं। तप का मार्ग चुनने से पहले सब कुछ छोड़ना पड़ता है। धर्म सभा को उत्तम मुनि, अचल मुनि, प्रबुद्ध मुनि, भरत मुनि, पुनीत मुनि आदि ने भी संबोधित किया। वहीं साध्वी राधा, साध्वी गीता, साध्वी बिंदु, वंदना, प्रतीक प्रभा समेत अन्य साध्वियों ने मंगल गीत गाए।
विज्ञापन



-ऋषभदेव सभागार में मेहंदी व हल्दी रस्म आज होगी
नगर के गांधी रोड स्थित ऋषभदेव सभागार में मंगलवार को जैन साधु और साध्वियों के सानिध्य में दीक्षार्थी बहनों की हल्दी, मेहंदी रस्म की जाएगी। वहीं शाम को भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेंगे। दीक्षार्थी बहनों के परिवार के लोग भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दीक्षा महोत्सव के लिए पंडाल लगाने में जुटे मजदूर
नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फिल्ड में 15 जनवरी को दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जहां पर पंडाल लगाने व अन्य तैयारियां करने में मजदूर जुटे हुए हैं। वहीं अतिथियों के रहने, खाने व ठहरने की व्यवस्था के लिए समाज के लोग तैयारी करने में लगे हुए हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed