कलर बेल्ट के लिए ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
खेकड़ा (बागपत)। ताइक्वांडो संघ की ओर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के मार्गदर्शन में रविवार को देवकृष्णा स्कूल में एक दिवसीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक बालिका सब जूनियर कैडेट, जूनियर एवं सीनियर सभी वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने अपने-अपने वर्ग में ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें हिमांशु प्रजापति, गगन कुमार, पंकज यादव, आयुष यादव, विजय खोखर, जतिन यादव, आयुषी, प्रियांशु पवार, पिंकी, कोमल, निधि, दीपिका, पायल, पारुल, ज्योति, दीपा, आदि ने येलो बेल्ट, कुलवंत भारद्वाज ने ग्रीन बेल्ट, अंकित यादव, मयंक चौहान, अतुल कुमार, कृष्णा यादव, आयुष्मान, अंकित, आकाश, वंशिका, गीता, रेनू, पूजा, अनामिका, स्वाति आदि ने ग्रीन, वन, युगांत यादव, प्रकृति यादव, सुधीर कुमार, रोहन, साहिल आदि ने ब्लू बेल्ट, हर्ष प्रजापति, अतुल शर्मा ने ब्लू बेल्ट, खुशी चौहान ब्लू वन तथा गुड्डू यादव ने रेडवन ग्रेड मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी सुभाष त्यागी एवं सचिव सचिन शर्मा ने खिलाड़ियों को विभिन्न बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, नीरज नैन, राजेश नेन, अभिनव धामा, चेतन कुमार, रविकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।