{"_id":"646a0dc0b7e0b8ffb1095c58","slug":"tikris-vedveer-rathi-will-become-an-officer-in-the-postal-department-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1469-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीकरी के वेदवीर राठी डाक विभाग में बनेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीकरी के वेदवीर राठी डाक विभाग में बनेंगे अधिकारी
विज्ञापन
- दाहा गांव में किसान उत्थान संघ के कार्यालय पर किए गए सम्मानित
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे के वेदवीर राठी ने सीजीएल परीक्षा पास की है, जिससे उनका डाक विभाग में अधिकारी बनने का सपना साकार हो गया। उधर, किसान उत्पादक संघ बिनौली के दाहा स्थित मुख्य कार्यालय पर वेदवीर राठी को सम्मानित किया गया।
सभापति देवेंद्र राणा, कैनरा बैंक दाहा के शाखा प्रबंधक एसके अग्रवाल ने वेदवीर राठी को सम्मानित किया और खुशी का इजहार करते हुए मिठाई वितरित की। एफपीओ सभापति देवेंद्र राणा ने कहा कि वेदवीर राठी ने चौगामा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील की। एफपीओ के निदेशक नरेंद्र अहलावत ने कहा कि युवा अपने भविष्य का लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें। इस मौके पर सतवीर राठी, सीईओ पाहुल कुमार, जितेंद्र राणा, सुधीर तोमर, सहदेव राणा मौजूद रहे।