फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tight security on Eid in Johdi

ईद पर जौहड़ी में कड़ी सुरक्षा

Thu, 07 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
tight security on Eid in Johdi
कमरे में बंद सुभाष से आत्मदाह की जिद छोड़ने की गुहार करती मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जौहड़ी गांव से अपह्त किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। हिंदू संगठनों की चेतावनी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को ईद पर गांव में सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बिनौली पुलिस को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने 14 जून को जौहड़ी गांव से किशोरी का अपहरण हुआ था। गांव के ही एक युवक नामजद किया गया था। इससे गांव में तनाव का माहौल है। अपहरण के बाद विश्व हिंदू संगठन, बजरंग दल और अन्य कई हिंदू संगठनों के नेताओं ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। हिंदू संगठनों के नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर अपह्त किशोरी बरामद नहीं हुई तो गांव में ईद नहीं मनाने देेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद दोनों पक्षों में भाईचारे की मीटिंग भी हो चुकी है। इसके बावजूद ईद पर गांव में सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। जौहड़ी में दो जगह ईद की नमाज होगी। एसओ दिनेश कुमार ने बताया अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। किसी को भी गांव का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। गांव में फिलहाल शांति का माहौल है। एसपी पूनम ने अधिकारियों को चौकसी के निर्देश दिए हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष को परिजनों ने बनाया बंधक
बड़ौत। कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप ने विगत दिनों किशोरी के बरामद न होने पर बिनौली थाने पर आत्मदाह की धमकी दी थी। वाजिदपुर गांव में बुधवार को जैसे ही वह धमकी के अनुसार घर से निकला।


तो मां क्रांति देवी, पिता जगदीश और भाई मनीष कुमार समेत अन्य परिजनों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। सुभाष चंद कश्यप को उसकी मां ने कहा कि आत्मदाह की धमकी वापस लेने की बात कही।  पिता जगदीश भी बेटे की धमकी से परेशान हैं। सुभाष चंद कश्यप ने कहा वह समाज को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अटल है, किशोरी की बरामदगी तक संघर्ष जारी रहेगा। शाम तक उसे कमरे में बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed