{"_id":"6a8f1268a7eb2a53be2bde0c2ad34a35","slug":"threw-ink-on-nehru-s-statue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत शहर के नया बाजार स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर दो युवकों ने स्याही फेंक दी। मुंह पर रुमाल बांधे दोनों युवक ‘देशद्रोहियों को फंसा दो’ और ‘नेहरू परिवार मुर्दाबाद’ के पर्चे लिखे फेंक कर फरार हो गए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
शुक्रवार को शाम चार बजे मुंह पर रुमाल बांधे दो युवक आए और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंककर भाग गए। भागते समय युवकों ने कुछ पर्चे भी फेंके, जिन पर ‘क्रांतिदल जिंदाबाद’, ‘देशद्रोहियों को फंसा दो’, ‘नेहरू परिवार मुर्दाबाद’ और ‘जितने अफजल लाओगे, उतने ही अफजल मारेंगे’ लिखा है। इससे नगर में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी वीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। सूचना पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी नया बाजार पहुंच गए और घटना को कड़ा रोष जताया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत ही प्रतिमा पर डाली गई स्याही को साफ कराया। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर शक जताया है। उधर, कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि मामले में वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान करा कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
कांग्रेसियों ने दिया चार दिन का अल्टीमेटम
बड़ौत। पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर स्याही फेंकने पर कांग्रेसियों में उबाल है। इस मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा और पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने चार दिन का समय दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आमरण अनशन उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। जिलाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि इस घटना के संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री को भी अवगत कराया दिया गया है।
लोगों में भी आक्रोश
बड़ौत। पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर कालिख पोतने पर नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह नगर में पहली ऐसी घटना है, जिसमें किसी महापुरुष की प्रतिभा पर स्याही फेंकी गई है। यह शर्मनाक घटना है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।