फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three youths caught with knives and pistols

पुलिस ने तीन युवको को चाकू और तमंचे के साथ दबोचा

Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three youths caught with knives and pistols
खेकड़ा। आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे तमंचा, चाकू व बाइक बरामद चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मंगलवार रात बड़ागांव मार्ग पर गश्त कर रही थी। एक पब्लिक स्कूल के समीप पुलिस को बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने बाइक की गति और बढ़ा दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनसे तमंचा, पांच कारतूस, चाकू और बाइक मिली। कोतवाली पर उनसे गहन पूछताछ की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि उक्त युवकों में ग्राम फखरपुर निवासी मोनू, खेकड़ा निवासी अनुज एवं ढिकौली का राहुल हैं। ये खेकड़ा में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बुधवार को तीनों का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed