तीन साल के बच्चे में पोलियो के लक्ष्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलड़ी निवासी राहुल के तीन वर्षीय बेटे आयुष के पैर ने एक साल पूर्व काम करना बंद कर दिया था। उसने अपने बेटे को प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया और जांच भी कराई। उसे पता चला कि उसमें पोलियो के लक्षण है। इसके बाद वह उसे बड़ौत, मेरठ और दिल्ली के चिकित्सकों के पास लेकर गया, लेकिन कहीं से भी उसे आराम नहीं मिला। उसने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी दी, लेकिन उन्होंने भी कोई सुध नहीं ली है।
इसे लेकर परिवार में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में बिनौली सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल बंसल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो बच्चे के मल को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।