फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three-year-old child drowned in a pond

तालाब में डूब कर तीन साल के बच्चे की मौत

Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old child drowned in a pond
टीकरी कस्बे में आरव की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : BAGHPAT
कस्बा टीकरी का मामला, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बा टीकरी की पट्टी मैनमाना में तीन वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का बाहर निकाला। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
टीकरी निवासी तेजपाल का तीन वर्षीय बेटा आरव मंगलवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने तालाब का पानी पंपसेट से निकलवाया तो शव बरामद हो गया। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मचा। सूचना पर सीओ बड़ौत आलोक कुमार, एसओ रमेश सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आरव तेजपाल इकलौता पुत्र था। तेजपाल, पत्नी रूबी, भाई सोनू व मोनू तथा तेजपाल की मां तृप्ति व पिता इंद्रपाल का रो रोकर बुरा हाल था। एसओ ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

शराब के साथ युवक पकड़ा
दोघट। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बामनौली निवासी अमित उर्फ चिट्टू पुत्र इंद्रपाल कंडेरा मार्ग पर खड़ा है, जो किसी ग्राहक को शराब देने की इंतजार में है। बामनौली चौकी इंचार्ज अरविंद चौहान ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से एक चाकू और 96 पव्वे अरुणाचल मार्का देशी शराब मिले। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed