{"_id":"62daf3b70cff5a22150df114","slug":"three-year-old-child-dies-after-being-crushed-by-pickup-vehicle-kahkra-news-mrt5980938129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप वाहन से कुचलकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप वाहन से कुचलकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। बड़ागांव में अनियंत्रित पिकअप गाड़ी के कुचलने से तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
बड़ागांव निवासी नौशाद गांव में ही जैन मंदिर के पास फलों का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की शाम उसका तीन वर्षीय पुत्र अरहान घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी तेज गति के साथ आ रही पिकअप गाड़ी ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया और मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि हिरासत में लिया गया पिकअप चालक बड़ागांव निवासी है। कोतवाली में घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर दी जाएगी तो आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद