फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three-wheeler drivers ran beaten Dudhakr

थ्रीव्हीलर चालकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 06 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। आरिफपुर खेड़ी गांव में किराये के पैसे मांगने पर बुधवार की शाम थ्री व्हीलर चालकों को युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें छह थ्री व्हीलर चालक घायल हो गए। इसको लेकर बृहस्पतिवार को वाजिदपुर गांव में थ्री व्हीलर चालकों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी तराबूद्दीन भी फंस गए। जब वे चालकों के पास पहुंचे तो चालकों ने उन्हें घेरा और मामले में कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को बड़ौत से आरिफपुर खेड़ी गांव के लिए कुछ युवक थ्री व्हीलर में सवार हुए। जब चालक ने उनसे किराया मांगा तो उन्होंने किराया नहीं दिया और आरिफपुर खेड़ी गांव पहुंचकर ऑटो चालक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जो भी ऑटो चालक वहां पहुंचा, उन्होंने उसे ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें विवेक, रोबिन, कृष्ण निवासीगण वाजिदपुर, देशपाल जौहड़ी, कर्मवीर, विकास लौहड्डा थ्री व्हीलर चालक घायल हुए। इस संबंध में उन्होंने बिनौली थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


 इसको लेकर ऑटो चालकों ने बृहस्पतिवार को नागेश्वर मंदिर वाजिदपुर पर बड़ौत-मेरठ मार्ग अवरूद्ध कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ऑटो चालकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीज एवं गन्ना विभाग उप्र के चेयरमैन हाजी तराबूद्दीन भी जाम में फंस गए और वे अपनी गाड़ी से उतरकर चालकों के बीच पहुंचे तो ऑटो चालकों ने उन्हें घेर लिया और कार्रवाई कराने की मांग की। इस पर तराबूद्दीन ने बिनौली थानाध्यक्ष से मोबाइल पर बात की और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने को कहा। इस आश्वासन पर ऑटो चालकों ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में कृष्णपाल, कर्मवीर, पिंटू, भूपेंद्र, अंकित, संजीव, अमित, रोबिन, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुकर्म के आरोपी जेल गए
बड़ौत। जलालपुर गांव में जीजा के साथ कुकर्म करने के आरोपी दो युवकों समेत आरोपी पत्नी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेला। मंगलवार की रात में कसेरवा जनपद शामली से फरमान पुत्र बलकू अपनी पत्नी गुलशाना को लेने के लिए जलालपुर गांव आया था। जब वह गुलशाना को जबरन ले जाने लगा तो उसके ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाया और मारपीट कर घोर यातनाएं दी। गुलशाना के भाई लुकमान और नूरद्दीन ने पहले उसके साथ कुकर्म किया। बुधवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर फरमान को छुड़ाकर मेडिकल कराया। इसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। फरमान ने पत्नी और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed