फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three teams will do verification for Chief Minister's Panchayat Incentive Award

तीन टीमे करेंगी मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए सत्यापन

Tue, 11 Oct 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three teams will do verification for Chief Minister's Panchayat Incentive Award
तीन टीमें करेंगी मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए सत्यापन
विज्ञापन

जिले की 16 ग्राम पंचायतों ने किया पुरस्कार के लिए आवेदन, सत्यापन कर ऑनलाइन अंक देंगे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की तीन टीमों का गठन किया गया, जो सत्यापन करने के उपरांत ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन अंक देंगी।
जिले के छह ब्लॉकों की 15 ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन किया है। जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में स्वच्छ पेयजल, सड़क, सचिवालय निर्माण, अमृत सरोवर, साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण, जागरुकता कार्यक्रमों समेत अन्य विकास कार्य का दावा किया है। जिसमें डीएम राजकमल यादव ने ऑनलाइन दी गई सूचनाओं के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की तीन टीमों का गठन किया है। जो गांवों में जाकर सभी दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन कर ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन अंक देंगी। जिन्हें एक सप्ताह में सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का ब्योरा शासन को भेजा जाएगा, जिनका शासन स्तरीय टीम निरीक्षण कर पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायत का चयन करेगी।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में होगा स्थलीय सत्यापन
डीएम ने बली, बुढेड़ा, कर्मअलीपुर, खेड़की, लधवाड़ी ग्राम पंचायत में जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नौरोजपुर गुर्जर, सूजरा, ट्योढ़ी, फजलपुर ग्राम पंचायत में जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी को नामित किया। इसके अलावा कनवाड़ा, सिरसली, शेरपुर, मवीकलां, नंगलाबढ़ी गांव में सत्यापन के लिए जिला सेवा योजन अधिकारी, अपर सांख्यकीय अधिकारी बचत को नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed