{"_id":"5e63f2c58ebc3eeb62652ffc","slug":"three-students-returning-from-exams-attacked-kahkra-news-mrt4726384195","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। सीबीएसई की परीक्षा देकर लौट रहे गांव नूरपुर निवासी तीन छात्रों पर दो युवकों ने लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।
गांव नूरपुर निवासी छात्र हर्ष, सुमित पुत्र राकेश और सौरभ पुत्र राजेश जैन एकेडमी विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र है। शनिवार को उनकी रसायन विषय की परीक्षा थी। शाम करीब छह बजे परीक्षा देकर गांव लौट रहे थे। आरोप है कि पाठशाला मार्ग पर शहर निवासी दो युवकों ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें वह तीनों घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। इसके बाद घायल छात्र कोतवाली पहुंचे और दोनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल छात्रों का सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।