फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three schools, 88 children, 18 teachers

तीन स्कूल,88 बच्चे,18 शिक्षक

Sun, 27 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 27 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three schools, 88 children, 18 teachers
ग्राम बसी मे लोगों की समस्याए सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा।  जिलाधिकारी ने क्षेत्र के ग्राम बसी में चौपाल लगा लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समस्या हल करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य शिविर न लगाने पर फटकार लगाई और किसान सहायक अधिकारी के गांव में न पहुंचने पर उसके निलंबित करने की संस्तुति की। सरकारी स्कूलों में छात्रों की कम संख्या और शिक्षकों के अधिक होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे क्षेत्र के ग्राम बसी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया गांव में किसान सहायक अधिकारी कभी नही आता है।  
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेेकर उसके निलंबन की कार्यवाही की। साथ ही गांव में स्वास्थ्य शिविर न लगाने की भी ग्रामीणों ने शिकायत की। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाकर नियमित गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के तीन प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या 88 है और डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षक तैनात हैं। जिलाधिकारी ने कहा शिक्षक लापरवाही बरत रहे है। बच्चों की संख्या सरकारी स्कूलों में घट रही है। जबकि गाव के प्राइवेट स्कूलों में 969 बच्चे हैं। उन्होंने कहा लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। तत्काल सरकारी स्कूलो में बच्चों की संख्या बढ़ाए अन्यथा गाज गिरना तय है। 


 उन्होंने गांव के कुपोषित 21 और अति कुपोषित 13 बच्चे है। उन पर विशेष ध्यान देकर संख्या घटाई जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों को मिली धनराशि से तालाबों का जीर्णोद्वार, पानी की निकासी, पेयजल, पक्के मकानो के निर्माण, हैंड पंपो के रिबोर आदि पर खर्च करने को कहा। 
  इस दौरान एसडीएम  मनोज कुमार, थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल, ग्राम प्रधान मुकेश देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed