फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three players of Baghpat selected in India camp

बागपत के तीन खिलाड़ियों का इंडिया कैंप में चयन

Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three players of Baghpat selected in India camp
तेलंगाना में हुई जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। तेलंगाना में आयोजित 47वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में बागपत जनपद के खिलाड़ियों वाली यूपी की टीम ने रजत पदक जीता है। प्रदर्शन के आधार पर बागपत के तीन खिलाड़ियों रोहित तोमर, अर्पित सरोहा, आकाश नैन का इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है।

तेलंगाना में 47वी जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 22 से 25 मार्च के बीच संपन्न हुई है। प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने भी भागीदारी की। इस टीम में बागपत जनपद के तीन खिलाड़ी गांव बसी निवासी आकाश नैन, गांव बड़ौली निवासी रोहित तोमर और गांव ककौर कलां निवासी अर्पित सरोहा भी शामिल रहे। कोच भी गांव बसी निवासी कुलदीप पंवार और मैनेजर सतेंद्र मुंशी रहे। टीम ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। टीम कोच कुलदीप पंवार ने बताया कि शानदार प्रदर्शन के चलते इन तीनों खिलाड़ियों का इंडिया कैंप के लिए भी चयन हो गया है। यह बागपत जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के चलते जनपद के कबड्डी खिलाड़ियों में खुशी की लहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed