बड़ौत (बागपत)। रेवन्यू बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को महामंत्री पद पर दो और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन वेदपाल सिंह चौहान ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। अब इस पद पर जयवीर राणा, यशवीर चौहान व धर्मवीर सिंह तोमर चुनाव मैदान में है। महामंत्री पद पर मंगलवार को दीपक राठी व विकास कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब इस पद पर विनोद मान, सतपाल समेत चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कोषाध्यक्ष पद पर दो और नामांकन पत्र दाखिल हुए, जो मनोज कुमार व मदनलाल तेजान ने किए। अब इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है। इनमें मनोज तोमर भी शामिल है। सह सचिव पद पर दो प्रत्याशी प्रदीप कुमार, सोहनवीर ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पुस्तकालय सचिव पद पर मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें प्रदीप कुमार शामिल है। वरिष्ठ सदस्य पद के लिये तेजवीर, वीरेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह, रामकुमार, धर्मवीर सिंह, कनिष्ठ सदस्य पद के लिये शैलेंद्र सरोहा, गौरव तोमर ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चेयरमैन ने बताया कि 22 जनवरी को जांच होगी। 23 को नाम वापसी और 29 को मतदान के बाद परिणाम घोषित होंगे।