फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three new dengue patients found, seven tested positive

Baghpat News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, सात हुए पॉजीटिव

Tue, 28 Oct 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients found, seven tested positive
- किट से पॉजीटिव आने के बाद मरीजों की कराई जा रही एलाइजा जांच, सात मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

- टीम घर-घर जाकर कर रही जांच, दवाई का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुखार के साथ डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए। यहां एलाइजा जांच कराई गई तो डेंगू के तीन नए मरीज मिले। इस तरह अभी तक सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई और दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेंगू के मरीजों के घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कराया गया और लोगों को इससे बचाव की जानकारी दी।

यहां लोग वायरल बुखार के साथ अब डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जिले में सितंबर माह में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद बुखार के मरीजों की जांच हुई तो अक्तूबर में तीन नए मरीज मिलने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है। इनमें अमीनगर सराय, खेकड़ा के छोटा बाजार, असारा गांव, ग्वालीखेड़ा, पिलाना, फैजपुर निनाना, टुकाली गांव शामिल हैं और इसके अलावा मलेरिया के खेकड़ा व बागपत में एक-एक मरीज मिले हैं। दो मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में शुरू कर दिया है। एक मरीज का मेरठ तो दूसरे का बागपत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है और उनका सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। सात डेंगू व दो मलेरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

- दवा का छिड़काव कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

जिन स्थानों पर बुखार के अधिक मरीज मिल रहे हैं, वहां एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अलावा घर-घर जाकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री कुमारी ने टीम के साथ लोगों को घर-घर जाकर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ डेंगू के लक्षण

- अचानक तेज सिर दर्द और तेज बुखार आना
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
- आखों के पीछे दर्द होना और आंख घुमाने पर दर्द बढ़ना
- जी मिचलाना और उल्टी आना
- नांक, मुंह या मसूड़ों से खून आना
- त्वचा पर चकते उभरना
---- ऐसे करें बचाव

- कूलर, पानी की टंकी और फ्रीज की ट्रे की नियमित सफाई करें
- फूलदान, गमले को सप्ताह में एक दिन धूप में सुखाकर रखें
- नारियल का खोल, बर्तन और खाली टायर में पानी इकट्ठा न होने दें
- दरवाजे और खिड़की में जाली या पर्दे लगाएं

- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें
- परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
--- वर्जन

जिले में अब तक डेंगू के सात व मलेरिया के दो मरीज मिल चुके हैं। विभाग की ओर से बीमारी से बचाव के लिए गांवों और नगरीय क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक कर रही है। - सावित्री कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed