फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three murder accused headmaster Satyapal Gangestr

हेड मास्टर सत्यपाल हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगेस्टर  

Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three murder accused headmaster Satyapal Gangestr
पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत। खिंदौड़ा गांव के स्कूल में हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की सरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों पर पुलिस ने ओर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर गांव के सत्यपाल शर्मा, खिदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे। 23 अप्रैल 2016 को स्कूल में तीन युवकों ने पहुंचकर उनकी गोली मारकर हत्या की थी। भागते हुए एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसको पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के बेटे सोनू शर्मा ने परिवार के ही लोगों पर जमीन रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की विवेचना में सामने आया था मेरठ जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू ने अपने साथियों से उनकी हत्या कराई। पुलिस ने 14 मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई की। जबकि नामजद छह आरोपियों को विवेचना के आधार पर क्लीन चिट दे दी। वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियों पर ओर शिकंजा कस दिया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया वारदात में शामिल रहे निरपुड़ा निवासी गौरव, शेरपुर लुहारा निवासी रोहित पुत्र बिजेंद्र और रोहित के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed