{"_id":"67758cbb0651b64191007504","slug":"three-miscreants-of-inter-state-gang-who-stole-150-cars-arrestedthree-miscreants-baghpat-news-c-26-1-smrt1048-134510-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 150 कार चोरी करने वाले अंंतरराज्यीय गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 150 कार चोरी करने वाले अंंतरराज्यीय गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। कांधला थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो कारें, फर्जी नंबर प्लेट, दो तमंचे, चाकू व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी उप्र समेत कई राज्यों से लगभग 150 कारें चोरी कर उन्हें कटवाकर स्पेयर पार्ट्स बेच चुके हैं। मौके से गिरोह का सरगना फरार हो गया।
एसपी रामसेवक गौतम ने प्रेसवार्ता में बताया कि कांधला थाना पुलिस द्वारा गांव फतेहपुर नहर पुलिया से तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, दो तमंचे, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनिल कुमार उर्फ अभय पुत्र किशन चन्द उर्फ किशनपाल निवासी ब्लाॅक वाली गली कस्बा अकराबाद जनपद अलीगढ़, विशाल बघेल पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला चंदनीया कोल थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ और सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला लाल दरवाजा थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर हैं।
एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने एक कार को थाना जिरकपुर चंडीगढ़ क्षेत्र से चोरी करना बताया जबकि दूसरी कार के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी गैंग बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध अंतरराज्यीय गैंग के रूप में पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
150 से ज्यादा कार काटकर स्पेयर पार्ट्स बेच चुके हैं आरोपी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में जाकर पुरानी गाड़ियों की चोरी करते थे और उन्हें जनपद पलवल हरियाणा में कटवाकर उनके स्पेयर पार्ट्स आदि बेचने का धंधा कर रहे थे। अब तक आरोपी लगभग 150 चोरी की कारें कटवाकर उनके स्पेयर पार्ट्स बेच चुके हैं। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपी अनिल पर 14 और विशाल पर दो, सलमान पर तीन मामले दर्ज हैं।