{"_id":"679fbd42d73fc9daa30c50f6","slug":"three-members-of-interstate-vehicle-theft-gang-arrested-15-bikes-recovered-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-125816-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 15 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 15 बाइकें बरामद
Mon, 03 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में खड़ी चोरी की गई बाइकें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर एक स्कूटी और 14 बाइक बरामद की। बरामद की गई बाइक बागपत, शामली समेत अन्य जनपदों से चोरी की गई थी।
बाइकें चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंकुर, शुभम निवासी लुहारी व सचिन निवासी छोटी शामली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बाइके चोरी की गई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से एक स्कूटी और 14 बाइकें बरामद की।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि सचिन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है, जो पहले भी शामली से जेल जा चुका है, जबकि अंकुर, शुभम पहली बार बाइक चोरी में पकड़े गए हैं। उनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने बताया कि बाइकों की चोरी में मास्टर चाबी का प्रयोग करते थे, जो ज्यादातर स्पलेंडर बाइकों को ही निशाना बनाते थे। बरामद बाइकों में आठ स्पलेंडर बाइकें है।