फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three members of a gang that used to cheat people by installing scanners were arrested

Baghpat News: स्कैनर लगाकर दुकानों से ठगी करने वाले गिरोह केे तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 05 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Three members of a gang that used to cheat people by installing scanners were arrested
बागपत। दुकानों पर स्कैनर लगाकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने स्कैनर लगाने के बहाने दुकानदारों का मोबाइल लेकर फर्जी आधार, पैनकार्ड से ऑनलाइन खाता खोलकर लोन भी लिया और दुकानों पर लगाए स्कैनर को अपने खाते से जोड़कर भी ठगी की।
विज्ञापन

काठा गांव के दुकानदार आसिफ और पुराना कस्बा निवासी सतीश ने दो अगस्त को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। दोनों ने बताया कि उनकी दुकान पर स्कैनर लगाने के लिए कुछ युवक आए और पेटीएम की केवाईसी के बहाने उनका मोबाइल लिया। जिन्होंने ऑनलाइन कोटक बैंक में खाता खोलकर अपना फर्जी नंबर लिंक कर लिया। इसके बाद पेटीएम से फर्जी तरीके से आसिफ के नाम पर 2.60 लाख और सतीश के नाम पर 3.60 लाख रुपये का लोन ले लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर थाना पुलिस की टीम जांच में जुट गई। जिन्होंने इकरामुल हक उर्फ राजा निवासी दौलतपुर पावी सादकपुर जिला गाजियाबाद, मोहम्मद अजीज निवासी खैराबाद जनपद सीतापुर और हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद दिल्ली और लक्ष्य निवासी पटेल मार्ग निकट रोहन मोटर्स गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। जिनके पास से लोन की रकम के 48 हजार 40 रुपये और तीन मोबाइल, आठ डेबिट कार्ड, दो फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, तीन फर्जी आधार कार्ड, दो फर्जी पेनकार्ड, पेटीएम कंपनी के दो आईकार्ड, कोटक बैंक का एक आईकार्ड, 12 फर्जी मोबाइल सिमकार्ड, 51 प्लास्टिक के चिपकाने वाले क्यूआर काेड स्कैनर, पेटीएम साउंड बाॅक्स मशीन और एक बैग बरामद किया गया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ठग कम पढ़े लिखे दुकानदारों को निशाना बनाते हैं। जो दुकानदारों के मोबाइल से ऑनलाइन खाते खोलकर लोन लेने के साथ दुकानों पर लगाए गए क्यूआर कोड अपने नंबर से जोड़कर ठगी करते थे। जिन्होंने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ समेत अन्य जगहों पर दुकानदारों से ठगी की जानकारी दी। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

---------
9वीं और 12वीं पास है आरोपी, केंद्र संचालक भी शामिल
एएसपी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अजीज 9वीं पास है, जिसके पिता सऊदी अरब में गाड़ी के मैकेनिक हैं। जबकि लक्ष्य और इकरामुल हक उर्फ राजा 12वीं पास है। उनके गिरोह में पिलखुवा का एक कम्प्यूटर केंद्र संचालक भी शामिल है, जो फर्जी आधार और पैनकार्ड तैयार करता था। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इस तरह करते थे फर्जीवाड़ा
एएसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल अजीज दुकानदारों के पास फोन कर महिला की आवाज में बात करता था। उससे थोड़ी जानकारी लेकर दुकान पर पहुंच जाते और फिर बैंक खाते की ऑनलाइन ई-केवाइसी करने के बहाने मोबाइल, आधार कार्ड, पैनकार्ड लेकर फर्जी आधार और पैनकार्ड से बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाकर ऑनलाइन खाता खोल लेते थे। साथ अपना फर्जी मोबाइल नंबर दुकानदार के खाते से जोड़कर पेटीएम कार्ड बदल देते थे। साथ ही अपने नंबर से जुड़ा स्कैनर कोड भी दुकान पर चस्पा कर देते थे। फर्जी आधार और पैनकार्ड से लिए गए लोन की रकम नेट बैंकिंग से अपने खातों में ट्रांसफर कर बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed