{"_id":"58addc284f1c1b3d32b24069","slug":"three-killed-in-accidents-including-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में व्यापारी समेत तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में व्यापारी समेत तीन मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सड़क हादसों में व्यापारी समेत तीन की मौत हो गई। बुधवार की रात में करीब दस बजे बागपत - मेरठ मार्ग पर थाना सराय के पास ट्रक और वैगन आर कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई बच्चा घायल हो गया। हादसे के कारण मार्ग पर जाम लग गया।
बुधवार को शाम के समय वैगन आर कार में सवार होकर एक महिला अपने छोटे से बच्चे के साथ दिल्ली से मेरठ जा रही थी। कार को चालक चला रहा था। बागपत - मेरठ मार्ग पर थाना सराय के पास करीब दस बजे कार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इससे कार क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में घुस गई। इससे कार चालक और कार की मालकिन की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की यूपी 100 यूपी पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से कार को काटा और कार चालक और महिला का शव बाहर निकाला। पुलिस ने घायल बच्चे को बालैनी के अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के बाद मार्ग पर जम लग गया। पुलिस ने प्रयास करके क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ते को साफ किया। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात तक शवों की पहचान नहीं हो सकी। सीओ ने बताया हादसे में कार में टूटा मोबाइल मिला।
विज्ञापन
इस मोबाइल के सिम कार्ड की मदद से दिल्ली बात हुई, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित व्यक्ति का मोबाइल बंद हो गया। अब पुलिस अधिकारी क्षतिग्रस्त कार के नंबर की मदद से मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
उधर, बड़ौत के नेहरू रोड निवासी हंस कुमार जैन (23) मोबाइल के सामान के थोक विक्रेता थे। वे मंगलवार रात अपने दोस्त अनिल शर्मा निवासी अलावलपुर के साथ बाइक से दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे सिसाना गांव में पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उनके दोस्त अनिल शर्मा घायल हो गए। घटनास्थल पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने घायल अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
एक साल पहले हुई थी शादी
हंस कुमार जैन की एक साल पहले शादी हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि पता नहीं क्यों यह मनहूस दिन देखने को विवश होना पड़ा।
परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।प्रयास कर रहे हैं।