{"_id":"614e15728ebc3efadd1c7fc8","slug":"three-houses-fell-due-to-rain-baraut-news-mrt557734169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौली में बारिश से गिरे दो मकान, हादसा होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौली में बारिश से गिरे दो मकान, हादसा होने से टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/दाहा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बरसात से जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, बड़ौली गांव में दो व गैडबरा में एक मकान की छत गिर गई। परिजनों ने किसी तरह जान बचाई। उधर, पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
बीती देर शाम बरसात आने से क्षेत्र में जलभराव हो गया। वहीं, ग्राम बड़ौली में तेज बारिश से किरण पुत्र डोला व राकेश पुत्र कन्नू का मकान अचानक गिर गया। गनीमत रही कि मकान में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर की ओर दौड़कर जान बचाई। इस दौरान पीड़ितों की खाद्य सामग्री आटा, गेहूं, चावल समेत अन्य कीमती सामान मलबे में दबकर खराब हो गए। सूचना पाकर प्रधान राजेंद्र मुखिया समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ही पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। वहीं, बरसात के कारण शुक्रवार सुबह ओमपाल पुत्र बारू सिंह निवासी गैडबरा के मकान की छत की पांच-छह कड़ी टूटकर गिर गईं। मकान में रखा संदूक, पलंग, बिस्तर और खाद्य सामग्री मलबे दबकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि तहसील कर्मचारियों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।