फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three crooks arrested with robbery

लूट की गाड़ी के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 02 May 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested with robbery
बागपत। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात में चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से गाड़ी के अलावा लूटा गया मुर्गी का दाना, दो तमंचे, दो खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया थाना कोतवाली बागपत में अंबेडकर नगर के मुन्ना सिंह पुत्र राम शंकर ने 18 अप्रैल को उसके व चालक मोनू पुत्र मुन्ना खान निवासी बाखरपुर बालैनी से काठा बंदपुर मार्ग पर बदमाशों ने पिकअप गाड़ी नंबर-डीएल-एक एलएसी-1021 व 15 बोरे मुर्गी दाना व एक मोबाइल फोन लूटने की शिकायत की। विगत रात्रि पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल चमरावल रोड पर मुठभेड़ कर गौरव यादव उर्फ टाइगर पुत्र कृष्णपाल उर्फ सुक्कड निवासी पट्टी अहिरान खेकड़ा, कल्लू पुत्र सतबीर जोगी निवासी पट्टी रामपुर खेकड़ा और राजू पुत्र सूरजपाल निवासी बुद्ध विहार थाना नंद नगरी दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों से लूट की पिकअप और 15 बोरे मुर्गी दाना व एक मोबाइल फोन के अलावा दो तमंचे, दो खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने लूट करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed