फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three bodies from the sensation meet

बागपत में तीन शव मिलने से सनसनी 

Sun, 01 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 01 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three bodies from the sensation meet
मोनिका सिनेमा के पीछे शव मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
 बागपत में शनिवार को साढ़े तीन घंटे में महिला-बच्चे समेत तीन लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शहर के मोनिका सिनेमा हाल परिसर में युवक का शव मिला और अग्रवाल मंडी टटीरी में नीरज फार्म हाउस में महिला और ढाई वर्षीय बच्चे का शव  मिला। लोगों ने कहा तीनों की हत्या की गई है। पुलिस अभी तक शवों की शनाख्त नहीं हुई। 
विज्ञापन


  बागपत में मेरठ रोड पर स्थित मोनिका सिनेमा हाल के परिसर में 35 वर्षीय युवक की शनिवार दोपहर करीब दो बजे लाश पड़ी मिली। इसका पता चलते ही शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक काली पेट और बादामी लाइनदार शर्ट पहने है। मृतक का चेहरा काला और प्राईवेट पार्टर क्षतिग्रस्त है। उसके एक हाथ पर शकील लिखा है। शव के पास पड़े बैग से चार फोटो और कुछ कागज मिले है। लोगों के अनुसार युवक की हत्या कर बाद शव यहां डाला है। सूत्रों के अनुसार हत्यारों ने उसके प्राइवेट जान बूझकर क्षतिग्रस्त किए हैं। उसके ऊपर तेजाब डाला है। 

विज्ञापन


 शाम करीब साढ़े पांच बजे अग्रवाल मंडी टटीरी में  बागपत-मेरठ मार्ग पर रेलवे फाटक से करीब सौ मीटर की दूरी पर हापुड़ के गोहरा आलम गीरपुर निवासी नीरज पुत्र जगदीश के फार्म हाउस में बने कमरेे के पास से कस्बा का ही एक युवक गुजर रहा था। तभी उसे कमरे के बाहर एक महिला के पैर का हिस्सा पड़ा हुआ दिखाई दिया। पैर की अंगुली में एक बिछवा था। उसे देख वह घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वहां पर महिला और बच्चे का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इससे वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ बागपत कर्मवीर सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। लोगों के अनुसार महिला और बच्चे की हत्या की गई है। घटनास्थल को देख आशंका जताई जा रही है महिला की रेप के बाद हत्या की है। हो सकता है कि बच्चे की भूख से जान गई होगी। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा महिला-बच्चे और युवक के मिले शवों की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी पहचान नहीं हो हुई। इनकी मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed