फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three bighas of wheat crop burnt due to fire in Gurana

Baghpat News: गुराना में आग लगने पर गेहूं की तीन बीघा फसल जली

Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three bighas of wheat crop burnt due to fire in Gurana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। गुराना गांव में मंगलवार को विद्युत लाइन का तार टूटने से लगी आग से किसान गुल्लू की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की।

किसान गुल्लू ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन का तार मंगलवार को टूटकर गिरने के बाद निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। बताया कि यदि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचकर आग को नहीं बुझाते तो अन्य किसानों की फसल भी जल जाती। फसल जलने से किसान को हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं एक्सईएन बृजेश कुमार यादव ने कहा कि जर्जर लाइनों को बदलने का काम किया जा रहा है। घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed