फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested for selling expired syrup with fake wrappers

Baghpat News: एक्सपायरी डेट वाले सिरप पर फर्जी रैपर लगाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for selling expired syrup with fake wrappers
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्रतिबंधित व एक्सपायरी डेट वाले खांसी के सिरप बरामद किए हैं। इनके पुराने रैपर हटाकर उनकी जगह नये फर्जी रैपर लगाकर अवैध रूप से मेडिकल स्टोर और खाड़ी देशों में बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनका एक साथी अभी पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन




एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने पचैंडा फ्लाई ओवर के नीचे मॉल रोड पर मंदिर से आगे बने पक्के कमरे में छापा मारा। वहां से चूने वाली गली मदीना कालोनी सरवट निवासी शादाब अली, जिला कासगंज के थाना ढौलना के गांव सिरोली निवासी बबलू उर्फ तूफान सिंह व मूल रूप से अलमासपुर के परिक्रमा मार्ग निवासी दीपक शर्मा को पकड़ा। दीपक वर्तमान में देविका सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन, थाना नंदगांव गाजियाबाद में रहता है।
विज्ञापन


मौके से प्रतिबंधित व एक्सपायरी डेट वाले खांसी के सिरप बरामद किए गए। इन सिरप पर आरोपियों ने पुराने एक्सपायरी डेट वाले रैपर हटा कर उन पर नए एक्सपायरी डेट वाले नकली रैपर लगाए थे। यह सिरप बिना चिकित्सक की सलाह के आसानी से मेडिकल स्टोर पर नहीं मिलते। आरोपियों से 100 एमएल वाली फेंसीडाइल कफ सिरप की 74 शीशी और 92 रैपर शीट (कुल 1793) बरामद हुईं। इस गिरोह का एक सदस्य सिरप बेचने के लिए गया था। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। आरोपी युवक सिरप बेचने से संबंधित कोई कागजात नही दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करते थे काम



थाना पुलिस ने बताया कि खांसी में इस सिरप की मांग बहुत ज्यादा है। वह तीनों मेडिकल स्टोरों से पुराने या एक दो माह के अंदर एक्सपायर होने वाले सिरप को सस्ते दामों पर खरीद कर उनके पुराने रैपर को उतारकर उन पर यह फर्जी रैपर लगाते हैं। उन्हें दूसरे प्रदेशों व मेडिकल स्टोरों पर मोटे मुनाफे पर बेच देते हैं। तीन दिन पहले 700 पीस तैयार करके उनका एक साथी चूने वाली गली मदीना कालोनी सरवट मोहम्मद वसीम कार लेकर दिल्ली गया है। आरोपियों ने बताया कि सिरप न बिका तो वह खाड़ी देश सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमिरात, औमान, ईरान, कुवैत जाने वाले लोगों को बेच देगा। खाड़ी देशों में धूल बहुत उड़ती है। इससे लोगों को खांसी रहती है। वहां इस दवा की बहुत मांग है। वहां जाने वाले लोग एक शीशी को हजार से 1200 रुपये में खरीद लेते हैं। इससे चार से पांच गुना मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed