फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three animals scorched due to fire in thatch

छप्पर में आग लगने से तीन पशु झुलसे

Wed, 01 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three animals scorched due to fire in thatch
खेकड़ा (बागपत)। गांव सांकरौद में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से एक किसान परिवार के तीन पशु झुलस गए। इनमें से एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के गांव सांकरौद निवासी हनीफ पशुपालक है। वह पशुओं का दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की दोपहर मे अज्ञात कारणों के चलते उसके पशुओं के छप्पर मे आग लग गई। आग लगने का पता लगने पर वह दौड पडे़। और आग बुझाने मे जुट गए। करीब एक घंटे तक अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक उसकी दो दुधारू भैंस और एक गाय बुरी तरह झुलस गए। इनमे से गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पीड़ित किसान को सहायता राशि दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed