{"_id":"625470f000aa593e124a79b2","slug":"threatened-to-leave-the-village-if-threatened-baghpat-news-mrt5841446179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी मिलने पर गांव छोड़ने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी मिलने पर गांव छोड़ने की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। दौलतपुर गांव में नाली से कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया है। पीड़ित परिवार को कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
दौलतपुर गांव में 23 मार्च को नाली से कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे। एसपी के आदेश पर ग्राम प्रधान नजराना और उसके पुत्र सहित नौ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सरफराज का कहना है कि अन्य आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। उसका कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसने जल्द कोई कार्रवाई न होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। उसने अपने मकान पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया है। थाना प्रभारी विरजाराम का कहना है कि पलायन करने का मामला संज्ञान में नही है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।