{"_id":"6613da976625f1de7404b446","slug":"threatened-and-fired-shots-at-couple-outside-their-house-baghpat-news-c-28-1-bag1001-111737-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धमकी देकर घर के बाहर दंपती पर गोली चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धमकी देकर घर के बाहर दंपती पर गोली चलाई
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। टीकरी कस्बे में शनिवार रात फोन पर जान से मारने की धमकी देने के बाद दंपती पर गोली चला दी गई, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
टीकरी के रहने वाले सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी विनेश के साथ शनिवार रात घर में बैठा हुआ था। आरोप लगाया कि रात करीब पौने 12 बजे अंकुर निवासी दिल्ली ने अपनी स्कूटी से उसके शटर में टक्कर मारी और वहां से चला गया। शोर होने पर उसकी भाभी सिमलेश और भतीजा गजेंद्र भी वहां आ गए। इसके बाद बाहर आकर शटर खोला तो स्कूटी लेकर अंकुर आया और उन पर गोली चला दी। उन्होंने किसी तरह छिपकर जान बचाई। आरोप लगाया कि इसके बाद अंकुर का बहनोई अमित एक अज्ञात युवक के साथ आया और उन्हें धमकी देकर भाग गया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह का कहना है कि तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।