{"_id":"62756672d8e1de550939ff1a","slug":"threat-of-halala-to-triple-talaq-victim-pleaded-with-bjp-district-president-baghpat-news-mrt5875130174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पीड़िता को हलाला की धमकी, भाजपा जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पीड़िता को हलाला की धमकी, भाजपा जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पीड़िता को हलाला की धमकी, भाजपा जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार
बागपत। बड़ौत शहर की तीन-तलाक पीड़िता को अब हलाला कराने की धमकी दी गई। इसका विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत करने के बाद भी कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एक अन्य पीड़िता ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष से गुहार लगाई।
बड़ौत की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी दो नवंबर 2021 को कांधला निवासी युवक के साथ हुई थी। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 15 जनवरी को उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद 26 जनवरी को हुई पंचायत में भी पति ने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। इसकी शिकायत बड़ौत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी काउंसलिंग भी की, लेकिन कानूनी कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि अब ससुराल वाले उसे हलाला कराने के बाद वापस अपनाने का दबाव बना रहे है, जबकि वह हलाला के पक्ष में नहीं है। उधर, दूसरी पीड़िता सलमा ने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी रोहटा निवासी युवक से हुई थी, जहां दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि अब उसे तलाक देकर पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी में है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने भी भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी पीड़ा बताई। इसपर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि इस संबंध में एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि यह मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।