फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threat of arrest by gheraoing the police station if the case is not withdrawn

Baghpat News: मुकदमा वापस न लेने पर थाने का घेराव कर गिरफ्तारी देने की चेतावनी

Sat, 08 Jun 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Threat of arrest by gheraoing the police station if the case is not withdrawn
बागपत, अमीनगर सराय। कमाला गांव में भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की ओर से गांव के चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। पंचायत में मुकदमा वापस न लेने पर दस जून को सिंघावली अहीर थाने का घेराव कर गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों का कहना था कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विशाल कुमार 23 मई को गांव में वसूली करने के लिए आए थे। इस दौरान अवर अभियंता ने गांव के चार लोगों पर उनके साथ अभद्रता करने, अभिलेख फाड़ने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अवर अभियंता के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई और न ही उनके कार्य में बाधा डाली गई। उन्होंने गांव के चारों लोगों के खिलाफ थाने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पंचायत में चारों ग्रामीणों पर दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने की की मांग की गई। उन्होंने मुकदमा वापस न लेने पर दस जून को सिंघावली अहीर थाने का घेराव कर गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में सोनू उर्फ सोमपाल मुखिया, चौधरी महिपाल चेयरमैन, राजबीर, गांधी मुखिया, हरिश्चंद्र, हरिओम, जगत सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र नेताजी, रमेश चंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed