फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those with political ambitions have no place in BKU: Naresh Tikait

राजनैतिक महत्वाकांक्षा रखने वालों की भाकियू में कोई जगह नहीं : नरेश टिकैत

Thu, 19 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Those with political ambitions have no place in BKU: Naresh Tikait
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की संस्था है। यूनियन के लिए किसानों का हित ही सर्वोपरि है। यूनियन नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध करती है। अगर नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो यूनियन इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि राजनैतिक महत्वाकांक्षा रखने वालों की भाकियू में कोई जगह नहीं है।
बागपत में जिला बार एसोसिएशन सभागार में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं को लोगों को दहेज प्रथा के प्रति जागरूक करने की भी अपील की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक महिपाल सिंह तोमर, जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, पूर्व बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका, देवेंद्र आर्य, आजाद धामा के अलावा भकियू के महासचिव युद्धवीर सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश मलिक, दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, लुहारी में किसानों की बैठक में नरेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान दुखी है। किसानों ने पिछले 50 साल में सबसे अधिक आत्महत्या की। सरकार की नीति किसान विरोधी है। सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि अगर नलकूप पर मीटर लगे तो भाकियू इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। सरकार से संबंध रखने वाले की यूनियन में कोई जगह नहीं है। इस दौरान आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य, चौधरी श्याम सिंह, गौरव तोमर, कुलदीप राठी, बिजेंद्र प्रधान, धर्मपाल सिंह, हरेंद्र दांगी, चौधरी राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, तेजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed