फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those who waste water will be identified: DM

पानी की बर्बादी करने वालो को किया जाएगा चिन्हित: डीएम

Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Those who waste water will be identified: DM
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों को संबोधित करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में अटल भूजल मिशन, जल जीवन मिशन, कैच द रैन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर बैठक की गई।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों को जल संरक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पानी के संरक्षण पर जोर दिया जाए और पानी को बर्बाद करने वालों को भी गांव-गांव में चिन्हित करने का अभियान चलाया जाए। पानी की बर्बादी नहीं करनी है। पानी को बचाने के लिए जनपद में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी शासकीय भवनों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। गांव में जितने बड़े नए भवन बन रहे हैं, उनमें भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाए। वर्षा जल के संचयन, तालाबों के पुनरुद्धार की बात कही गई। तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत टेप वाटर दिया जाएगा। इस अभियान को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए समस्त एसडीएम व जल निगम को निर्देशित किया कि टंकियों के लिए जमीन चिन्हित करते हुए डीपीआर बनाई जाए। जिससे जनपद के हर गांव में जल निगम की टंकी हो और हर घर को नल योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed