{"_id":"620bd7d24f42f3517935a0d7","slug":"thinner-caught-fire-while-painting-three-painters-were-scorched-baghpat-news-mrt577007735","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट करते हुए थिनर में आग लगी, तीन पेंटर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट करते हुए थिनर में आग लगी, तीन पेंटर झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निर्माणाधीन मकान में लोहे के गेट पर पेंट करते हुए थिनर में आग लगने से तीन पेंटर झुलस गए। पहले एक झुलसा तो उसे बचाने में अन्य दो भी झुलस गए। इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
कोर्ट रोड स्थित एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार दोपहर को पेंटर साहिल पुत्र शेरू निवासी हुसैनपुर मुरादनगर लोहे के गेट पर पेंट कर रहा था। वह पेंट में थिनर डाल रहा था। इसी दौरान पास में ही जलाई गई आग की चिंगारी उड़कर थिनर में आकर गिर गई। इससे थिनर में आग लग गई और साहिल उसकी चपेट में आने से झुलस गया। साहित को बचाने में मोहसीन पुत्र महबूब सिंगोली तगा और शोएब पुत्र इमरान निवासी पिलाना भी झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई और तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उनको मेरठ लेकर गए। शोएब ने बताया कि ज्यादा झुलसने के कारण मोहसीन की हालत खराब है।