फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will sell cartridges, guns started gathering stations

नहीं बिकेंगे कारतूस, थानों में जमा होने लगीं बंदूकें

Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
There will sell cartridges, guns started gathering stations
बंदूकें
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अफसरों ने हिदायत की है कि शस्त्र जमा न करने वालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएगे। इसके बाद शस्त्रधारक संबंधित थानों में अपने शस्त्र जमा करा रहे हैं। तीन दिन के अंदर डेढ़ हजार शस्त्र जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन


चुनाव के कारण प्रशासनिक अफसरों ने कारतूस की बिक्री पर रोक लगा दी है। उन्होंने कारतूस बेचने वाली दुकानों के संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जनपद में 4891 लाइसेंसी शस्त्र हैं। पुलिस ने अधिकांश शस्त्रों का सत्यापन कर रखा है। अफसरों ने सभी लाइसेंस धारकों से शस्त्र जमा कराने के लिए कहा है, लेकिन अभी लोग इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। इसके बाद शस्त्र जमा न कराने वालों को लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई। बीट कांस्टेबल अपने क्षेत्र में जाकर भी इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद थानों में शस्त्र जमा कराने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि अब तक करीब ढाई हजार शस्त्र जमा हो चुके हैं। पिछले तीन दिन की बात करें तो करीब 1500 शस्त्र थानों में जमा हुए हैं। एसपी का कहना है कि जनपद में जिन लोगों को जान का खतरा है, उनकी गोपनीय जांच कराई जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उनके शस्त्र जमा नहीं कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब! हमारे शस्त्र जमा न कराए जाएं 
अग्रवाल मंडी टटीरी के दर्जनों व्यापारियों ने पुलिस अफसरों के पास पहुंचकर कहा कि उनको अपनी जान का खतरा है। प्रतिदिन उनको व्यापार के संबंध में बाहर आना-जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उनके लाइसेंसी शस्त्र जमा न कराए जाएं। कई व्यापारियों पर हमला भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed