फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be monitoring from the government level in the teacher eligibility test

शिक्षक पात्रता परीक्षा में शासन स्तर से होगी निगरानी

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
There will be monitoring from the government level in the teacher eligibility test
बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा में शासन स्तर से निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी करने के लिए जिला स्तर और शासन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी और पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और काला पेन ले जाने की अनुमति रहेगी। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सेक्टर, स्टेटिक, पर्यवेक्षक और कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर दिए है। केंद्रों तक कड़ी सुरक्षा में प्रश्न पत्र पहुंचाने की व्यवस्था पूरी हो गई है। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर सभी सेंटरों को जोड़ा गया है। इसके अलावा शासन स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला और शासन स्तर पर सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

17 केंद्रों पर 13898 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए 13897 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें से 8112 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और 5787 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली, जनता वैदिक कालेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर व डिग्री कालेज बड़ौत गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, एमएम डिग्री कालेज खेकड़ा, इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर, आदर्श इंटर कालेज डौला, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय, नेहरू इंटर कालेज पिलाना, श्रीकृष्ण इंटर कालेज बालैनी, डीएवी इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कालेज फैजपुर निनाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed