{"_id":"61a716029a13da1989781547","slug":"there-was-harassment-of-people-in-bjp-sp-and-bsp-ajay-baghpat-news-mrt566946361","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा व बसपा में जनता का हुआ उत्पीड़न : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा व बसपा में जनता का हुआ उत्पीड़न : अजय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला/बड़ौत (बागपत)। कंडेरा गांव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि भाजपा, सपा, बसपा से जनता का मोहभंग हो गया है। उन्होंने सरकार पर टीईटी का पेपर खुद लीक कराने का आरोप लगाया।
प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि विधान सभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि प्रत्येक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। चुनाव के लिए प्रदेश में करीब सात हजार आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोजगार, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा, सपा व बसपा के शासन में जनता का उत्पीड़न हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार नहीं देना चाहती है, इसलिए ही टीईटी का पेपर लीक कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, सुरेश शर्मा, कृष्ण, इदरीस, किरनपाल, जगमाल अहलावत, ओमप्रकाश, प्रवीण, ओमपाल, इकबाल, नौशाद, रविशंकर मौजूद रहे। उधर, बड़ौत क्षेत्र के लोयन गांव में प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व ग्राम प्रधान दीपक तोमर के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अजय कुमार उर्फ लल्लू का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्षता जगदीश भगत व संचालन दीपक तोमर ने किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जितेंद्र तोमर, हरेंद्र सिंह, अशोक, रामफल, संजीव कुमार, संजय कुमार, नीटू, राममेहर, राम कुमार आदि मौजूद रहे।